आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन कटा:बच्ची से बर्तन धुलवाने पर हुई कार्रवाई, सहायिका पर फैसला जल्द

सतना में मासूम बच्ची से जूठे बर्तन धुलवाने के मामले में नागौद विकासखंड के ललचहा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता का एक माह का मानदेय काट दिया गया है। इसके अलावा सहायिका पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बुधवार को इस मामले में निर्णय किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, नागौद परियोजना अधिकारी इंद्रभूषण तिवारी ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में ललचहा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता राधा रजक का एक माह का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है। राधा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका एक माह का मानदेय काटा गया है। इसी तरह, यहां की सहायिका अंजलना लोधी पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में इन्हें ललचहा आंगनबाड़ी से हटाया जा सकता है। बर्तन धुलवाने का वीडियो भी सामने आया था
यह मामला 31 जनवरी को ललचहा आंगनबाड़ी केंद्र के एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आया था। वीडियो में एक छात्रा स्कूल ड्रेस पहने हुए बर्तन धो रही थी। इस दौरान कार्यकर्ता और सहायिका भी मौके पर मौजूद थीं। छात्रा नागौद के स्कूल में पढ़ती है और अपनी मां के साथ पोषण आहार लेने गई थी, तभी उसे बर्तन साफ करने को कहा गया था। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सतना में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची से धुलवाए बर्तन सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललचहा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्ची से बर्तन धुलवाए जाने का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे महिला और बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *