नीमच में सांवरिया सेठ भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु:भजन गायक छोटूसिंह रावणा की प्रस्तुति ने बांधा समां

नीमच में श्री सांवरिया सेठ भक्त मंडल की ओर से मंगलवार रात लायंस पार्क चौराहा पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा ने अपनी प्रस्तुति दी। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद गायक छोटूसिंह रावणा ने सांवरिया सेठ के कई भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों पर श्रोतागण भक्तिभाव में डूबे रहे और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। देखिए 3 तस्वीर… कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंगलवार रात तापमान में गिरावट के बावजूद श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजन समिति के अशोक अरोरा ने सभी का स्वागत किया और बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भक्तों को भक्ति के एक सूत्र में जोड़ना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *