नशे में धुत युवक ने कॉन्स्टेबल पर ताना कट्‌टा, गिरफ्तार:बार में कहासुनी होने के बाद सड़क पर झगड़ रहा था आरोपी

भरतपुर में एक बार के बाहर झगड़ा कर रहे युवकों को समझाने पहुंचे सिविल ड्रेस में गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल पर एक युवक ने कट्‌टा तान दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बार में कहासुनी के बाद सड़क पर पहुंचा मामला कॉन्स्टेबल संतोष ने बताया- घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र के जघीना गेट इलाके में मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। एक बार में शराब पीने के दौरान मामूली कहासुनी के बाद दो युवक आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों बाहर सड़क पर आ गए। नशे में युवक ने थार से निकाल लिया कट्टा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान गौरांश शर्मा निवासी हथैनी, हाल निवासी प्रिंस नगर शराब के नशे में था। बाहर आते ही उसने अपनी थार गाड़ी से अवैध कट्टा निकालकर सड़क पर लहराना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रोकने पहुंचे कॉन्स्टेबल पर तान दी बंदूक कॉन्स्टेबल संतोष ने बताया – घटना समय सिविल ड्रेस में गश्त कर रहे थे। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे और गौरांश को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान युवक ने कट्टा सीधे कॉन्स्टेबल की ओर तान दिया।
कॉन्स्टेबल ने खुद का परिचय दिया, जिसके बाद युवक कुछ शांत हुआ। अवैध हथियार सहित थाने पहुंचाया स्थिति संभालते हुए कॉन्स्टेबल संतोष ने युवक को काबू में लिया और अवैध हथियार के साथ मथुरा गेट थाने ले आए। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पूछताछ जारी अवैध हथियार सरेआम लहराने और पुलिसकर्मी पर तानने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *