डीग में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ में पकड़े 22 बदमाश:12 साल से फरार स्थाई वारंटी को दबोचा, जानलेवा हमले में 2 वारंटियों को पकड़ा

डीग जिले में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत पुलिस ने 22 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद्र बिश्नोई और डीग एसपी ओमप्रकाश मीना के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें नगर, सीकरी, पहाड़ी, कैथवाड़ा, कामां और गोपालगढ़ थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। नगर थाना पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी वकील उर्फ विक्की निवासी उदाका, कामां को कोसी चौराहा, कामां से गिरफ्तार किया। यह अपराधी वर्ष 2013 के डकैती की योजना और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। इसी कड़ी में गोपालगढ़ थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के प्रकरण में 3 साल से फरार 2 स्थाई वारंटियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नब्बी उर्फ नबी और सम्मन उर्फ समयदीन के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *