रांची | अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन एकात्मता यात्रा 2025 के तहत पूर्वोत्तर के स्टूडेंट्स रांची में हैं। रविवार को जनजातीय विरासत देखने के लिए लतरातु गांव का भ्रमण किया। देखा की जनजातीय समाज भारत की विशाल और अद्भुत विरासत संजो कर रखा है। वे बहुत ही कम संसाधन में अपने जीवन मूल्यों को चरितार्थ करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यालय, लालपुर का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे समेत अन्य थे।


