रांची | श्री श्याम मंडल द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को चांदन द्वादशी पर श्री श्याम प्रभु को खीर-चूरमा का भोग अर्पित किया गया। भोग के मुख्य यजमान बालकिशन परसरामपुरिया ने श्याम बाबा को भोग लगाया। सर्व प्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका व सारस्वत परिवार द्वारा गणेश पूजन कर मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली और शिव परिवार का पूजन कर फल व मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर हारे के सहारे की जय जयकारों के गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनियां, प्रदीप अग्रवाल, महेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, नितेश लखोटिया का सहयोग रहा।


