श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | रांची पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार को 193वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त सूजी का हलवा का भोग भगवान श्रीराज श्याम जी को विधिवत पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। विधि विधान से पूजा-अर्चना व आरती की गई। मंदिर परिसर में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी व सज्जन पाड़िया ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। मौके पर अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, प्रेम प्रकाश, विधा देवी अग्रवाल, अरविंद पांडे, मनोज कुमार पंडित समेत अन्य सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *