मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व; पहले दिन जिले में लगे 30 शिविर:कलेक्टर बोले- 63 योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को मिल रहा लाभ

खरगोन जिले में सोमवार से मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व की शुरुआत हुई। पहले दिन जिले में मेहरजा, अंबाखेड़ा सहित 30 स्थानों पर शिविर लगाए गए। पर्व को लेकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में प्रशासनिक अमला 63 योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दे रहा है। शासन प्रशासन जन कल्याणकारी पर्व के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर लाभ देना है। इस लक्ष्य के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व शुरू किया है। जिले में 26 जनवरी तक शिविर चलेंगे। नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अकाश सिंह शिविरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विभिन्न विभागों के अफसर शिविरों में उपस्थित हो रहे हैं। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *