बिना ताला तोड़े मंदिर से चांदी के जेवर चोरी:दानपेटी से नकदी भी चुराई; पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अंतौरा के प्राचीन वैष्णो देवी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर से चांदी के आभूषण और दानपेटी से नकदी चुरा ली। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर मौजूद एक छोटी सी जगह का फायदा उठाया। उन्होंने लोहे की छड़ का इस्तेमाल कर माता के चांदी के आभूषणों को उतार लिया। मंदिर का ताला नहीं तोड़ा गया। करीब एक किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी हुए पुजारी रोहित मिश्रा ने बताया कि लगभग 250 ग्राम चांदी की करधनी, करीब 250 ग्राम चांदी का यंत्र और दानपेटी से नकदी सहित कुल लगभग एक किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। पुजारी ने तत्काल ग्रामीणों को और फिर बड़ागांव थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन महीने के भीतर चोरी की दूसरी घटना फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह चोरी मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुई। यह बड़ागांव क्षेत्र में तीन महीने के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी घटना है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी जयंत गोयल ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा और इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *