सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल:ऑटो में 12 लोग थे सवार, घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन से टक्कर

सतना-नागौद मार्ग पर मंगलवार देर रात घने कोहरे के कारण एक ऑटो और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। घटना देर रात करीब 1 बजे सितपुरा के पास हुई। इस हादसे में ऑटो में सवार दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घने कोहरे के कारण हुई टक्कर घायलों ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई। ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और हलवाई का काम करते हैं। वे सेमरिया चौक स्थित कन्हैया पैलेस में काम खत्म कर ऑटो बुक करके नागौद स्थित अपने घर जा रहे थे जब ये घटना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *