जांजगीर-चांपा में बाइक टक्कर के बाद चाकूबाजी:नुकसान भरपाई विवाद में युवक को कंधे-पसली में चोट, आरोपी फरार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में ग्राम परसाही निवासी महेंद्र नायक घायल हो गए, जिनके कंधे और पसली में चोटें आई हैं। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। महेंद्र नायक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। बाइक टक्कर के बाद विवाद टक्कर के बाद दूसरी बाइक का चालक उठा और अपना नाम राजा दास बताते हुए महेंद्र नायक से गाली-गलौज करने लगा। राजा दास ने अपनी बाइक को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। जब महेंद्र नायक ने गाली न देने और दोनों के नुकसान की बात कही, तो राजा दास ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी चाकू के वार से महेंद्र नायक के बाएं कंधे और पसली में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी राजा दास तुरंत मौके से फरार हो गया। महेंद्र नायक ने अकलतरा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी राजा दास की तलाश में जुट गई है। नए साल की रात घर में घुसकर उत्पात, 4 आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस ने नए वर्ष की रात घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, संजय नगर अकलतरा निवासी सागर गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2025 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में नया वर्ष मना रहे थे। इसी दौरान आरोपी मोईन खान, नासिर खान, सुमित कुमार और अविनाश सारथी उनके घर के सामने आए और अश्लील गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला शिकायतकर्ता द्वारा मना करने पर सभी आरोपी एक राय होकर घर में घुस गए। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और स्टील रॉड से मारपीट कर सागर गुप्ता को घायल कर दिया। इसके साथ ही घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद फरार थे आरोपी, मामला दर्ज कर तलाश जारी थी घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। थाना अकलतरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(6), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74 एवं 238 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। साक्ष्य मिलने पर चारों को हिरासत में लिया गया विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। इनमें मोईन खान (22), अविनाश सारथी (19), नासिर खान (23) और सुमित कुमार (23) तथा सभी संजय नगर अकलतरा निवासी हैं। पूछताछ में जुर्म कबूल, सभी न्यायिक रिमांड पर पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *