प्रसाद योजना: आस्था, सुविधा का संगम 9.5 एकड़ में श्रीयंत्र ने लिया आकार

राजनांदगांव| प्रसाद योजना के तहत डोंगरगढ़ में आस्था और सुविधा का संगम देखने मिलेगा। यहां साढ़े 9 एकड़ में श्रीयंत्र बिल्डिंग ने आकार ले लिया है। मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ विकास परियोजना पूर्ण हो गई। फिलहाल इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसाद योजना अंतर्गत मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ का विकास परियोजना के लिए पर्यटन मंडल को 48 करोड़ 43 लाख की स्वीकृति दी गई है। जानिए, ये सुविधाएं परिसर में मिलेंगी परिसर में ध्यान केन्द्र, विश्राम कक्ष, प्रसाद कक्ष, सांस्कृतिक मंच, क्लॉक रूम, सत्संग कक्ष, पेयजल, शौचालय, लैंडस्केपिंग, सोलर प्रकाशीकरण, पार्किंग एवं प्रवेश द्वारा सहित अन्य निर्माण कार्य किए गए है। कार्य पूर्ण हो चुका है, केवल फिनिशिंग कार्य किया जाना शेष है। निगरानी समिति एवं दिशा समिति का गठन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *