यूथ क्लब ने एमसी इलेवन को 4-1 गोल से हराकर जीता खिताब

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 28 जनवरी से खेली जा रही स्व. एआर देवांगन स्मृति हॉकी स्पर्धा का आज फाइनल मैच खेला गया। यूथ क्लब ने एमसी इलेवन को 4-1 गोल से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। मैच रोमांचकारी रहा जिसमें दोनों टीमें गोल करने का प्रयास करती रही। पहले क्वाटर तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। 21वें मिनट में एमसी इलेवन के प्रकाश पटेल ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई। यूथ क्लब ने बढ़त को मैच के 23वें मिनट में करण साहू ने गोल कर 1-1 पर ला दिया। यूथ क्लब ने अपने खेल में बदलाव किया। मैच के 24वें, 25वें मिनट में करण साहू ने गोल कर अपनी टीम को 3-1 गोल की बढ़त दिलाई। मैच के 28वें मिनट में एमसी इलेवन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे तौफीक अहमद ने गोल में बदलकर स्कोर 3-2 पर ला दिया। मैच के 29वें मिनट में एमसी इलेवन के दुर्गेश नागपुरे ने गोल कर मैच में वापसी कर स्कोर 3-3 की बराबरी पर ला दिया था। 37वें मिनट में यूथ क्लब के करण साहू ने गोल कर स्कोर 4- 3 पर ला दिया। 38वें मिनट में एमसी इलेवन के तौफीक अहमद ने गोल कर 4-4 गोल की बराबरी पर ला दिया। समापन में सुमित भाटिया, प्रशांत गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, हेतल भोजानी फिरोज अंसारी विशेष अतिथि रहे। पैनल्टी स्ट्रोक से विजेता उप विजेता का फैसला मैच का निर्णय पेनल्टी स्ट्रोक से हुआ। यूथ क्लब ने 4-1 गोल से एमसी इलेवन को हरा कर जिला हॉकी संघ और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप द्वारा आयोजित स्व. एआर देवांगन स्मृति 7ए साइड हॉकी स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। समापन में मेयर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा मैदान में वरिष्ठ खिलाड़ी उत्साह और कौशल के साथ हॉकी खेलते दिख रहे यह हमारे लिए शुभ संकेत है। मैच में गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, शिवा चौबे, भागवत यादव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *