पासीद में ग्रामीणों को पानी बचाने उपाय बताए

कोरमी | ग्राम पंचायत पासीद में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मोर गांव मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल के महत्व से अवगत कराना और दैनिक जीवन में पानी बचाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिल्हा के परियोजना अधिकारी महेंद्र भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जल संरक्षण योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की। ग्रामीणों ने जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *