स्काई वाचिंग से विद्यार्थियों में जागी खगोल विज्ञान की रुचि

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया ने हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल चरचा में स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और रोमांचक अनुभव साबित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका शिवपुर चरचा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह रहे। इस दौरान नीरज गुप्ता, पवन अग्रवाल भी शामिल रहे। अतिथियों ने वैज्ञानिक आयोजनों को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने टेलीस्कोप के माध्यम से सूर्य पर मौजूद सन स्पॉट का सुरक्षित अवलोकन किया। सूर्यास्त के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों ने चंद्रमा, बृहस्पति और शनि ग्रह को भी नजदीक से देखा। आकाशीय पिंडों का प्रत्यक्ष अवलोकन बच्चों के लिए उत्साहजनक रहा। ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी रायपुर से आए टेलीस्कोप विशेषज्ञ नीरज लहरे ने बच्चों की ग्रह-नक्षत्रों से जुड़ी जिज्ञासाओं का सरल और वैज्ञानिक ढंग से समाधान किया। विद्यार्थियों ने पृथ्वी की उत्पत्ति, निर्माण प्रक्रिया और मिट्टी बनने जैसे विषयों पर सवाल पूछे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *