आईजी रामगोपाल गर्ग कोरबा प्रवास पर:बीट सिस्टम सुदृढ़ करने, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश; ‘सशक्त’ ऐप लॉन्च

बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग ने कोरबा प्रवास के दौरान एसपी ऑफिस के सभाकक्ष में एक बैठक ली। इस बैठक में एसपी सिद्धार्थ तिवारी, ASP लखन पटले, कटघोरा ASP नीतिश ठाकुर, तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, और समस्त थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। क्राइम मीटिंग के दौरान,आईजी ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीट सिस्टम को सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही, आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उन पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घटना वाले दिन ही FIR करने का आदेश आईजी गर्ग ने चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में घटना के दिन ही एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों की त्वरित विवेचना और जांच करने को कहा। थाना प्रभारियों को खुद शिकायत सुनकर एफआईआर दर्ज करने और संगठित गिरोह द्वारा किए जाने वाले अपराधों में संगठित अपराध की धाराएं जोड़ने के लिए भी निर्देशित किया गया। क्राइम मीटिंग के बाद, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने “सशक्त मोबाइल ऐप” का विमोचन किया। यह मोबाइल ऐप पुलिस प्रशासन द्वारा चोरी हुए वाहनों की पतासाजी के लिए संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि “सशक्त मोबाइल ऐप” जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। ऐप के प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश इस ऐप के माध्यम से लावारिस खड़ी मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों की जानकारी आसानी से खोजी जा सकती है, जिससे चोरी हुए वाहनों की पहचान और बरामदगी में सहायता मिलेगी। पुलिस महानिरीक्षक ने तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को “सशक्त मोबाइल ऐप” का नियमित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कोरबा पुलिस ने बताया कि पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *