‘शरीर में असामान्य लक्षण दिखे तो डॉक्टर को दिखाएं’:डॉक्टर बोले- तम्बाकू-सिगरेट कैंसर का सबसे बड़ा कारण; रैली निकाल किया जागरूक

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के जरिए आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और समय पर जांच कराने का संदेश दिया गया। रैली की शुरुआत गड़ीसर चौराहे से हुई। (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल और (PMO) डॉ. रविंद्र सांखला ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। डॉ. पालीवाल ने इस दौरान कहा कि तंबाकू और धूम्रपान सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं और यही कैंसर का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी रैली रैली गड़ीसर चौराहे से शुरू होकर गुलासतला रोड, आसानी रोड, गोपा चौक, सदर बाजार और गांधी चौक होते हुए हनुमान चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। रैली में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर और राजकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां लिए छात्र ‘हम सब ने ठाना है, कैंसर को मिटाना है’ जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। हॉस्पिटल में लगा स्क्रीनिंग कैंप पीएमओ डॉ. रविंद्र सांखला ने बताया कि इस खास दिन पर जाहिर हॉस्पिटल (जिला अस्पताल) में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप भी लगाया गया है, ताकि लोग अपनी जांच करवा सकें। समापन के मौके पर कैंसर वार्ड प्रभारी डॉ. डूंगर सिंह ने बीमारी के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर शरीर में कोई भी असामान्य लक्षण दिखे, तो बिना डरे तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। ये रहे उपस्थित इस दौरान डॉ. एमडी सोनी, डॉ. गोमती, डॉ. सलीम, विजय सिंह, उमेश आचार्य, लोकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *