अनोदर पुलिस ने 7 ग्राम एमडी पकड़ी:एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई

प्रतापगढ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अरनोद थाना क्षेत्र से 7 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। नौगांवा चौकी के सामने की नाकाबंदी
थानाधिकारी शिवलाल मीणा अपनी टीम के साथ नौगांवा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान नौगावा की तरफ से आ रही एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। आरोपी से 7 ग्राम एमडी बरामद
पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया और पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण उर्फ अनिल पुत्र शंकर लाल मईडा मीणा (19) निवासी वरदा, थाना घंटाली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 ग्राम एमडी बरामद हुई। आरोपी मादक पदार्थ रखने या उसके परिवहन का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। बाइक जब्त
इसके बाद पुलिस ने अवैध एमडी और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी अरुण उर्फ अनिल को गिरफ्तार कर अरनोद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी कोटड़ी को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *