MLA ने की गांवों में बस संचालन की मांग:परिवहन मंत्री बोले- ग्रामीण बस संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया जारी, बालाहेड़ी स्टैंड पर होगा बसों का ठहराव

महवा विधायक राजेंद्र मीना ने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि महवा क्षेत्र के कई गांव-ढाणियां आज भी यातायात सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा के जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि जब तक गांवों और ढाणियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक विकास की गति अधूरी ही रहेगी। परिवहन की कमी के कारण किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुँचाने, मजदूरों को रोज़गार, स्टूडेंट्स को शिक्षा और बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ऐसे में ग्रामीण परिवहन की आवश्यकता को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में रोडवेज एवं मिनी बस सेवाओं के शीघ्र विस्तार की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित एवं सुलभ आवागमन सुविधा मिल सके। साथ ही बालाहेड़ी स्टैंड पर बसों के नियमित ठहराव की मांग भी सदन के समक्ष रखी गई। परिवहन मंत्री ने दिया जवाब इस पर उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सदन को अवगत कराया कि ग्रामीण मार्गों पर बस संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है तथा बालाहेड़ी बस स्टैंड पर बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निरंतर समाधान की दिशा में कार्य कर रही है। विधायक बोले- जल्द मिलेगी परिवहन सुविधा विधायक ने सरकार की सरकार पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इन निर्णयों को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारा गया तो महवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र की जनता को जल्द ही परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *