मेंटर-मेंटी गतिविधि से छात्राओं को मिला समग्र मार्गदर्शन:एकल परामर्श, कैरियर व संवेदनात्मक विकास पर मार्गदर्शन

सामुदायिक गतिशीलता के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, सिरोही में मेंटर-मेंटी गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सामाजिक, संवेदनात्मक, नैतिक और अकादमिक विकास के साथ-साथ उन्हें भविष्य के करियर के लिए तैयार करना था। प्रिंसिपल हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने जानकारी दी कि संवाद और परामर्श के लिए विषय विशेषज्ञ रक्षा कुमारी और विजया भारती सोनी ने बालिकाओं के साथ व्यक्तिगत परामर्श सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों, अध्ययन कौशल और करियर विकल्पों पर चर्चा की गई। स्कूल में पढ़ने वाली विशेष आवश्यकता वाली बालिकाओं और पिछड़े व कमजोर वर्ग की छात्राओं की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विशेष परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए। इस दौरान कृष्णा कंवर और जया सुथार ने छात्राओं को व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने कहा कि बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सामुदायिक भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय, अभिभावकों और विषय विशेषज्ञों के समन्वय से विद्यार्थियों को लगातार लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मेंटर-मेंटी प्रभारी वाइस प्रिंसिपल वर्षा त्रिवेदी, महेंद्र कुमार प्रजापत, श्रद्धा सिंदल, ममता कोठारी, रमेश कुमार मेघवाल, सोनल राठौड़, छात्राध्यापक सेजल माली, डिम्पल राणावत, पिंकी सरगरा, मनीषा चौधरी, रेणुका मीणा सहित कई बालिकाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के परिणामस्वरूप बालिकाओं में आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच का विकास देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *