शिवाड़ में महाशिवरात्रि महोत्सव पर होंगे कई कार्यक्रम:14-19 फरवरी तक आयोजित होगा मेला, ADM ने ली तैयारियों की बैठक

श्री घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवालय, शिवाड़ में महाशिवरात्रि महोत्सव (मेला-2026) की तैयारियां शुरू हो चुकी है‌। यहां 14 से 19 फरवरी तक महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित होगा। जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को ADM संजय शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान ADM शर्मा ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में बिजली, पेयजल और स्वच्छता पर दिया विशेष जोर
बैठक के दौरान ADM संजय शर्मा ने बिजली निगम को 24 घंटे बिजली आपूर्ति, अतिरिक्त 160 केवीए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था, ढीले व खुले तारों को सुरक्षित करने और तालाब क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के निर्देश XEn अशोक कुमार बुजेटिया को दिए। पेयजल व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग एक टैंकर और मंदिर ट्रस्ट तीन टैंकर व ग्राम पंचायत की ओर से एक अतिरिक्त टैंकर लगाए जाएंगे। मेले के दौरान 30 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने, अस्थाई शौचालय और नियमित सफाई, गंदगी फैलाने वालों पर 100 से 500 रूपए तक जुर्माना लगाने, वालंटियर्स की तैनाती करने के निर्देश विकास अधिकारी इन्द्रराज मीणा को दिए। ADM ने मेला परिसर में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाने, झूलों के फिटनेस प्रमाण-पत्र की जांच तथा गोताखोरों की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। पुलिस विभाग को अतिरिक्त जाप्ता, महिला कांस्टेबल व ट्रैफिक पुलिस बढ़ाने और सारसोप व महापुरा चौराहे से वाहनों के प्रवेश नियंत्रण के निर्देश दिए गए। मेले के दौरान श्रृद्धालुओं को आस पास के जिलों से पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसे जयपुर, टोंक एवं सवाई माधोपुर से शिवाड़ के लिए लगाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *