सीकर में पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई:नानी गांव में कार्रवाई, 457 ग्राम गांजा बरामद, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

सीकर पुलिस ने आज नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की है। जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष शाखा(DSB) ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि DSB की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के नानी गांव में अवैध मध्य पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध गांजा बरामद किया है। फिलहाल जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आज अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नानी गांव निवासी रतन लाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी काफी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ के स्टोरेज और सप्लाई में लिप्त था। पुलिस की टीम ने नानी गांव स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर अवैध रूप से गांजा बेचते हुए रतन लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 457 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे 8 से 10 पुड़ियों में पैक कर रखा गया था। इस कार्रवाई में सीकर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज यादव, कांस्टेबल अनिल के साथ जिला विशेष शाखा के एएसआई महेश यादव व हेड कांस्टेबल अरविंद की भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी रतन जाट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *