बहन से बात करने के शक में चाकू मारकर हत्या:मुंगेली के फरहदा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

मुंगेली जिले के फरहदा गांव में हुए हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जरहागांव पुलिस ने बहन से बातचीत करने के शक में चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 2 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे फरहदा गांव के खरवोरवा तालाब पार के पास हुई थी। शिकातकर्ता अर्जुन साहू (20) ने 3 फरवरी 2026 को जरहागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, जयपाल उर्फ कल्लू साहू ने अर्जुन और कोमल साहू (19) के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की। इसी दौरान हितेश उर्फ हरिओम कश्यप ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया। उसने अर्जुन साहू के पेट और दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट पहुंचाई। वहीं, कोमल साहू के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोमल को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बहन से बातचीत करने के शक में हुआ था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि करीब ढाई महीने पहले जयपाल उर्फ कल्लू साहू का कोमल साहू से अर्जुन की बहन से बातचीत करने के शक पर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। जरहागांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। बटनदार चाकू और मोबाइल जब्त फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, अपराध में इस्तेमाल बटनदार चाकू और मोबाइल फोन को गवाहों के सामने जब्त किया। वहीं, पुलिस ने परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपियों ने अपनी बहन से बातचीत करने के संदेह पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार कर भेजे गए जेल पुलिस ने आरोपी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप (18 वर्ष 10 माह) निवासी बजरंगपारा जरहागांव और जयपाल उर्फ कल्लू साहू (20) निवासी फरहदा को 3 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया है। दोनों को 4 फरवरी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसमें आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *