धौलपुर के जटोली में 50 किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच:शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया

धौलपुर जिले की जटोली ग्राम पंचायत स्थित गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल में किशोरी स्वास्थ्य दिवस एवं बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन ‘प्रोजेक्ट प्रगति’ के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK), धौलपुर और पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन RKSK काउंसलर ने किया। इसमें केवल किशोरियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता और बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 50 किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विजेता किशोरियों को पीयर एजुकेटर के रूप में चुना गया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्वास्थ्यकर्मी और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिक्षकों ने किशोरियों को एनीमिया से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने और शिक्षा पूरी करने के महत्व पर जोर दिया। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए किशोरावस्था में सही निर्णय लेने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह की रोकथाम करना और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पिरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि साक्षी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *