पुलिस ने चलाया ‘पाई-पाई चुका, अपना पिण्ड छुड़ा’ विशेष अभियान:कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती; 145 वारटों में 43.73 लाख की वसूली

दौसा पुलिस ने महिला सुरक्षा, अत्याचार से संबंधित पीडिताओं को क्षतिपूर्ति दिलवाने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर लाखों रुपए की वसूली की है। एसपी सागर राणा ने बताया कि जिले के न्यायालयों से निर्गत लंबे समय से लंबित वसूली एवं कुर्की वारंटों के निस्तारण के लिए एएसपी आईपीएस हेमंत के निर्देशन में मानव तस्करी विरोधी युनिट प्रभारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में 15 से 30 जनवरी तक “पाई-पाई चुका-अपना पिण्ड छुड़ा विशेष अभियान चलाया गया। एएसपी हेमंत कलाल ने बताया कि अभियान के दौरान 250 वसूली व कुर्की वारंटों में से 145 वारंटों का निस्तारण किया गया। जिसमें 95 लाख 41 हजार 480 रूपए पेंडिंग वसूली पर कार्रवाई करते हुए वारंटों की 43 लाख 73 हजार 949 रूपए की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान वसूली वारंटों का पैसा जमा नहीं करवाने पर कोर्ट द्वारा 13 लोगों को न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया। साथ ही वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी का राजीनामा करवाया गया, जो वर्तमान में साथ रह रहे है। इसलिए चलाया गया अभियान एएसपी ने बताया कि विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य कोर्ट के निर्देश पर कुर्की-वसूली वारंटों की ज्यादा से ज्यादा तामील एवं लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना तथा बकायादारों को समय रहते अपनी देय राशि जमा कराने हेतु प्रेरित करना रहा। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों की सघन तलाश कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। कई मामलों में बकायादारों द्वारा स्वेच्छा से बकाया राशि जमा करवाई गई, जबकि कई मामलों में नियमानुसार कुर्की-वसूली की कार्यवाही की गई। विशेष अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों के प्रति पुलिस-प्रशासन सख्त है। हर महिला को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए दौसा पुलिस सजग है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *