बारां: 49 जर्जर स्कूल 8 फरवरी तक गिराने के निर्देश:111 में से 62 पहले ही जमींदोज, जिला प्रशासन ने दिए आदेश

बारां जिले में कुल 111 स्कूलों को जर्जर घोषित किया गया था। इनमें से 62 स्कूलों को अब तक जमींदोज कर दिया गया है। शेष 49 जर्जर स्कूलों को 8 फरवरी तक गिराने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के आदेश पर गठित एक तकनीकी समिति ने सर्वे के बाद इन स्कूलों को जर्जर घोषित किया था। समिति ने प्रारंभिक शिक्षा के 100 और माध्यमिक शिक्षा के 11 स्कूलों को जर्जर पाया। इनमें से प्रारंभिक शिक्षा के 60 और माध्यमिक शिक्षा के 2 स्कूल अब तक गिराए जा चुके हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदा लाल रैगर ने इस संबंध में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा बारां और कनिष्ठ अभियंताओं को शेष विद्यालयों को 8 फरवरी तक जमींदोज करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, एसडीआरएफ द्वारा विद्यालयों की मरम्मत के लिए स्वीकृत राशि से गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य अविलंब करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *