अलवर ट्रैफिक थाना पुलिस की स्टंट वाली थार कार व बुलेट बाइक पर पैनी नजर है। बुधवार को 2 थार कार घोड़ा फेर चौराहे के आसपास से जब्त की है। पिछले 3 दिनों में करीब 9 कार जब्त की है। आगे भी स्टंट कार वालों कार निगाह रहेगी। नाबालिग व बिना लाइसेंस के कार दौड़ाने वालों पर पुलिस की नजर है। ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह सूचना मिली कि घोड़ाफेर चौराहे के समीप दो थार गाड़ियां जिसमें कुछ युवा बैठकर स्टंट कर रहे है। मौके पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों को जप्त कर थाने ले आए। जिनका चालान बना दिया। इसके अलावा पावर बाइक ओर बुलेट भी जप्त करने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने अब ब्लैक शीशे वाली कारों को जब्त करना शुरू कर दिया है। कई कारों से के शीशों से काली फिल्म को हटाया है। जिसका चलन पिछले दिनों बढ़ा है। यह सामने आने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है।


