पेड़ से टकराकर पुल से नीचे गिरी स्कॉर्पियो:गरियाबंद के 3 युवकों की मौत, 5 घायल, दंतेवाड़ा से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे युवक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई, फिर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में पिकनिक मनाकर लौट रहे गरियाबंद के 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी है। घटना मारडूम थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि, वाहन में 13 लोग सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। देर रात पिकनिक मनाकर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, गरियाबंद से युवकों का ग्रुप जगदलपुर होते हुए दंतेवाड़ा पिकनिक मनाने गया था। मंगलवार देर रात दंतेवाड़ा से जगदलपुर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच मारडूम इलाके में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी बेकाबू हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई, फिर पुल के नीचे जा गिरी। जिससे गाड़ी में सवार गरियाबंद के रहने वाले राम रतन ठाकुर, रूपेंद्र नेताम और खिलेश्वर नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 5 युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस बोली- जांच कर रहे इस मामले में ASP महेश्वर नाग ने बताया कि, मारडूम थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पुल के नीचे गिरी। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *