प्रतापगढ़ पुलिस ने 108 गुमशुदा लोगों को ढूंढा:विशेष अभियान में 20 दिन के भीतर दस्तयाब किया; सबसे ज्यादा महिलाएं हुईं थी लापता

प्रतापगढ़ पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत मात्र 20 दिनों में 108 गुमशुदा लोगों को दस्तयाब किया है। यह अभियान 11 जनवरी से 30 जनवरी तक चलाया गया, जिसका निर्देशन जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने किया। यह अभियान अलावा पुलिस अधीक्षक, गजेंद्र सिंह जोधा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष महिला अपराध अनुसंधान यूनिट प्रतापगढ़, बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में गुमशुदा महिला और पुरुषों की तलाश करना था। 13 पुरुष और 95 महिलाओं को ढूंढा दस्तयाब किए गए 108 गुमशुदा लोगों में 13 पुरुष और 95 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस टीमों ने गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के जोधपुर, पाली, जयपुर, उदयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से इन व्यक्तियों को ढूंढा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस अभियान के लिए सभी थानों में गुमशुदाओं की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा पहले से उपयोग की जा रही एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को इस अभियान में लागू किया गया, जिसे पुलिस मुख्यालय द्वारा पूरे राज्य में भी लागू किया गया था। इस एसओपी के तहत, अनुसंधान अधिकारियों ने गुमशुदाओं के परिजनों और मित्रों से संपर्क कर जानकारी जुटाई। आसूचना, तकनीकी साक्ष्यों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सहायता से गुमशुदाओं की तलाश की गई। छोटी सादड़ी थाने की पुलिस ने सबसे ज्यादा लोगों को ढूंढा अभियान के दौरान, थाना छोटी सादड़ी ने सबसे ज्यादा 14 महिला और 1 पुरुष गुमशुदा को दस्तयाब किया। इसके अतिरिक्त, थाना सालमगढ ने 1 पुरुष और 9 महिला, थाना प्रतापगढ़ ने 5 पुरुष और 9 महिला, थाना पीपलखूंट ने 3 पुरुष और 8 महिला, थाना सुहागपुरा ने 1 पुरुष और 7 महिला गुमशुदा को ढूंढा। थाना अरनोद और घण्टाली ने 7-7 महिला, थाना देवगढ़ ने 6 महिला, थाना पारसोला ने 1 पुरुष और 6 महिला, थाना रठांजना ने 2 महिला, थाना केसरियावद ने 3 महिला, थाना जलोदा जागीर, कोटड़ी, धोलापानी ने 4-4 महिला, थाना धरियावद ने 1 पुरुष और 3 महिला, तथा थाना धमोत्तर ने 2 महिला गुमशुदा को दस्तयाब किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *