धमतरी में यात्री बनकर गांजा तस्करी:दो महिलाएं गिरफ्तार, 17.89 लाख का 35 किलो गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गांजा तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाएं यात्री बनकर बस से 35 किलो से अधिक गांजा ले जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख 89 हजार रुपए है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने कोरापुट (ओडिशा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रही नरेश ट्रेवल्स की एक यात्री बस को रोका। बस में लोअर बर्थ क्रमांक 23 और 24 पर बैठी दो महिलाएं संदिग्ध पाई गईं, जिनके पास तीन ट्रॉली बैग थे। ट्रॉली बैग की तलाशी में गांजा बरामद संदेह होने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को बस से उतारकर उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों सूटकेस में कुल 8 बंडलों में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 35 किलो 783 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत 17 लाख 89 हजार 150 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने जब्त गांजे के साथ दोनों आरोपियों के खिलाफ बोराई थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेखा रानी (पति अजय कश्यप, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाजीगर बस्ती, फरीदकोट) और कोमल चौधरी (पति चैतराम चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी दतिया, पोस्ट खामनी, जिला नवरंगपुर, स्थायी पता मथुरा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *