भगवान विश्वकर्मा जयंती पर शहर में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे खुलखुली माता मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गणेश मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बग्गी पर भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। विधि-विधान से पूजन संपन्न बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे धार्मिक भजनों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। विशेष रूप से महिलाओं ने डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया। मार्ग में विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। विश्वकर्मा समाज मंदिर में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन संपन्न हुआ। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को सृजन के देवता के रूप में पूजा जाता है और उन्हें दुनिया का प्रथम शिल्पकार एवं वास्तुकार माना जाता है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, रामलखन हिरनीखेड़ा, राहुल चौहान सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोभायात्रा का समापन मंदिर में पूजन के बाद हुआ।


