अंबेडकर की मूर्ति खंडित की, लोगों में आक्रोश:आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

टोंक सदर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में भीमराव अंबेडकर की जनवरी में ही लगाई गई प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इसको लेकर भीमसेना समेत कई लोगों में आक्रोश है।
लोगों का कहना है कि जब तक प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, कांग्रेस नेता एडवोकेट भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा समेत अन्य लोगों ने भी निंदा की है। ‘ओछी मानसिकता को दर्शाता है’
भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा ने कहा है कि यह जिसने भी किया है, वह ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भीमसेना जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय सांसद हरीशचंद्र मीना और टोंक विधायक सचिन पायलट को भी मौके पर आकर लोगों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने में आंदोलन करें।
खजूरिया गांव में टोंक के लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति बनवाई थी। इसे गांव के सार्वजनिक स्थान पर स्थापित किया था। सचिन पायलट ने किया था मूर्ति का लोकार्पण
अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण 14 जनवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री और स्थानीय​ विधायक सचिन पायलट ने किया था। इस मूर्ति को रविवार रात को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। बदमाशों ने बाबा साहब की मूर्ति की उंगली को तोड़ दिया।
इसका पता सोमवार को सुबह लोगों को लगा तो आक्रोश फैल गया। धीरे-धीरे इसकी खबर गांव में फैली तो काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नारेबाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की। उधर इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *