टेंट सामान की आड़ में शराब की तस्करी, 2 गिरफ्तार:नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा, 81 कार्टन शराब और पिकअप जप्त

भीलवाड़ा में डीएसटी और हमीरगढ़ थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों टेंट हाउस के सामान की आड़ में पिकअप में 81 कार्टन अवैध शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने अवैध शराब और गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहतएड एसपी पारस जैन और सीओ श्याम सुंदर विश्नोई के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। डीएसटी इंचार्ज अयूब मोहम्मद को सूचना मिली थी कि एक पिकअप भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही है। उसमें टेंट का सामान भरा है, लेकिन उसके नीचे अवैध शराब हो सकती है। इस सूचना पर एनएच-48 के तख्तपुरा बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप वहां पहुंची। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। इसमें ऊपर प्लास्टिक की कुर्सियां और गद्दे रखे थे। इन गद्दों के नीचे 81 कार्टन अवैध शराब मिली। पुलिस ने शराब और पिकअप जब्त कर ली। पुलिस ने पिकअप चालक दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र के पौदाला की ढाणी का रहने वाले रामदयाल सैनी और उसके साथ बैठे अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के करेवाड़ा गांव निवासी विजेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस इन दोनों से शराब लाने ले जाने संबंधित पूछताछ में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *