अजमेर में महिलाओं से लूट की वारदात लगातार बढ़ रही है। अब क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में डॉक्टर को दिखाने जा रही महिला लूट हो गई। बदमाश सोने की चेन और पेंडल तोड़कर भाग गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार- शांतिपुर निवासी द्रौपदी सिंहल ने लूट का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर से एलआईसी कॉलोनी डॉ.अंजू गुप्ता को दिखाने के लिए जा रही थी। कॉलोनी के मेन रोड पर बाइक पर दो बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और पेंडल तोड़कर ले गए। महिला ने बताया- दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे। मेहंदी कलर की जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।


