पेन-पेंसिल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:ड्रीम 11 गेम्स में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा भी

अलवर के विजय मंदिर थाना पुलिस ने साइबर ठग को 22 वर्षीय इमामुद्दीन खान को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी नटराज पेन-पेंसिल पैकिंग कंपनी में जॉब दिलाने और ऑनलाइन ड्रीम इलेवन गेम्स में पैसा लगाकर मुनाफा देने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करता था। पुलिस ने साइबर ठग से बरामद किए एंड्राइड मोबाइल से नटराज पेन-पेंसिल पैकिंग कंपनी और ड्रीम इलेवन गेम्स सोशल मीडिया की एप्लीकेशन अपलोड मिली। जिसमें आरोपी की ओर लोगों को कंपनी में जॉब दिलाने और ऑनलाइन गेम्स में पैसा लगाकर झांसा देने के मैसेज मिले हैं। थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि गांव दलालपुर में साइबर ठग लोगों को नटराज पेन-पेंसिल कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने ठग के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ठगी करना स्वीकार कर लिया। इस पर साइबर ठग इमामुद्दीन पुत्र जुहरू खां निवासी तेलिया का बास से अरेस्ट किया। सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *