जयपुर में 14 साल की लड़की से छेड़छाड़:घर आने पर परिचित करता गलत हरकत, शिकायत पर मां ने कमरे में किया कैद

जयपुर में 14 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घर आने पर आरोपी परिचित अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत करता। विरोध कर नाबालिग बेटी के अपनी मां को शिकायत करने पर उल्टा उसे ही कमरे में कैद कर दिया। करधनी थाने में नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (करधनी) सवाई सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- कालवाड़ रोड की रहने वाली 14 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी मां का परिचित होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना है। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी परिचित उनके घर आया जाया करता था। घर पर अकेले में नाबालिग को देखकर आरोपी परिचित उसके साथ छेड़छाड़ करता। विरोध के बाद भी आरोपी के गलत हरकत करना बंद नही किया। नाबालिग बेटी ने अपनी मम्मी से आरोपी परिचित के बारे में बताया। उसकी मां ने नाबालिग बेटी को सुरक्षा देने की बजाय दूसरे कमरे में कैद कर दिया। करधनी थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *