चूरू में भारत विकास परिषद का भव्य कार्यक्रम:मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने की डीबी अस्पताल को बेहतर बनाने की घोषणा

चूरू के अग्रसेन नगर में भारत विकास परिषद का उत्सवाचरण 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अगले छह महीने में डीबी अस्पताल को शहर का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और निजी अस्पतालों से भी बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत उपाध्यक्ष वासुदेव चाकलान और विश्वनाथ चैधरी ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें ‘हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है’ सहित कई गीतों को श्रोताओं ने सराहा। शाखा सचिव पुनीत लाटा के अनुसार, कार्यक्रम में शाखा के सभी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और पूर्व कोषाध्यक्षों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन जांगिड़ और ओम प्रकाश सारस्वत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उमेश चैहान और हुकम चंद गौड़ ने परिषद के सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय इसरानी और अमित गौड़ ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *