छत से गिरे मजदूर की मौत:घर से दिहाड़ी मजदूरी करने गया था, वहीं छत से नीचे आ गिरा

बीकानेर के रंगा कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर काम करते हुए मजदूर छत से नीचे गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डूडी पेट्रोल पंप के पास रहने वाले शैतान गिरी ने मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस को बताया कि उसका भाई देव गिरी उर्फ देवेंद्र गिरी जैसलमेर रोड पर स्थित रंगा कॉलोनी में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था। इस दौरान वो जिस मकान पर काम कर रहा था, उसी की छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसका शव मोर्चरी में रखा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक देव गिरी भी डूडी पेट्रोल पंप के पीछे ही रहता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज की है। जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। निर्माणाधीन मकान व भवन पर काम करने वाले मजदूर आमतौर पर सुरक्षा के प्रबंध नहीं करते। ऐसे में हादसे होते हैं। जिसमें अमूमन मजदूर की जान चली जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *