दिलावर बोले-परीक्षा पर चर्चा में पीएम ने सब बता दिया:बच्चों ने जो देखा और सुना उसी हिसाब से काम करेंगे तो अच्छा रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम के दौरान देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बात की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। छात्रों के साथ जीवन से जुड़े अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। देशभर से छात्र इससे जुड़े। जयपुर में कावेरी पथ मानसरोवर स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्रों के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर छात्रों को परीक्षा को लेकर घबराने के बजाय इसे एक उत्सव की तरह लेने की सलाह दी। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी जोर दिया। छात्रों को तनावमुक्त रहकर अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब बता दिया है। अब बताने को कुछ बचा नहीं है। उसी क्रम में बच्चों ने जो देखा और सुना है। उसी हिसाब से बच्चे काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। राजस्थान में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से काम किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पूरे देश के लिए कहा है, कोई राजस्थान, मध्यप्रदेश या हरियाणा के लिए कहा हो ऐसा नहीं है। इसलिए सबको इससे सीख लेनी चाहिए। कोटा कोचिंग संस्थाओं को शिक्षा मंत्री का मैसेज कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड करने के मामलों में आगामी रणनीति के सवाल पर मदन दिलावर ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब कुछ बता दिया है। उसके अतिरिक्त कुछ नहीं बचा है बताने को। जिन्होंने सुना और देखा है। जिन्होंने नहीं सुना और नहीं देखा है। वह यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। उसको सुन और देख करके अपने जीवन में आत्मसात कर सकते हैं। आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कोटा कोचिंग संस्थाओं को मैसेज दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को अभ्यर्थियों को ज्यादा से ज्यादा दिखाए और सुनाएं। बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को भी समझ में आए कि बच्चों के साथ किस तरह का व्यवहार होना चाहिए- सौम्या गुर्जर, मेयर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया- ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए बच्चों के बाल मन को समझ में आए। वहीं, बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को भी समझ में आए कि बच्चों के साथ किस तरह का व्यवहार होना चाहिए। क्योंकि पेरेंट्स भी आज वर्किंग में है। उस स्ट्रेस के अंदर उस स्ट्रेस को मैनेज करते हुए बच्चों के साथ मित्र के रूप में व्यवहार करना चाहिए।देखना चाहिए कि बच्चों को आगे बढ़ने में कैसे मदद करें। मैं खुद छोटे बच्चों की मां हूं, उस नाते मैंने बहुत कुछ सीखा- सौम्या गुर्जर,मेयर उन्होंने बताया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो मार्गदर्शन है, वह निश्चित रूप से करोड़ों बच्चों के लिए माइलस्टोन रहेगा। बच्चे यह वाला टेलीकास्ट देखकर प्रेरित होंगे और बच्चों के मन में अब परीक्षा को लेकर कोई डर नहीं होगा। उन्होंने बताया- मुझे देखकर अच्छा लगा, मैं खुद छोटे बच्चों की मां हूं, उस नाते मैंने बहुत कुछ सीखा है कि मुझे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *