जयपुर में स्टंट करने वाली 11 थार, 3 स्कॉर्पियो सीज:सात युवकों को गिरफ्तार किया गया, सोशल मीडिया पर रील डालते थे

जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने सड़कों पर स्टंट करने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले 7 वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने कई जगहों पर नाकेबंदी कर के 11 काली थार कार, 3 स्कॉर्पियो कार को जब्त किया है। पकड़े गए युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर ट्रैफिक नियमों के अनुसार उनका चालान किया गया है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया है कि करधनी थाना पुलिस ने कुछ संदिग्ध गाड़ियों के आए दिन इलाके में स्टंट करने और ओवर स्पीड़ में वाहन चलाने पर एक कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने जगह-जगह पर पिकेट्स लगा कर 11 काली रंग की थार जीप, 3 स्कॉर्पियो कार को सीज किया साथ ही इन वाहनों को चलाने वाले 7 युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। वर्तमान समय में नव युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर काली थार जीप व स्कोर्पियो जैसी गाड़ियों से सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने के लिये स्टंट के वीडियो अपलोड किये जाते हैं। स्टंट के दौरान आमजन को असुरक्षा महसूस होती है, जिनमें अधिकतर कारे काले शीशे की होती हैं। यातायात नियमों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है। इस प्रकार के स्टंट के वीडियो बनाने वालो एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। दो दिन किया गया एक्शन इस पर एडिशनल डीसीपी वेस्ट आलोक सिंघल, एसीपी सुरेन्द्र सिंह राणावत और सीआई करधनी सवाई सिंह ने विशेष कार्य योजना तैयार कर 2 दिन में स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 थार जीप, 3 स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *