मानसिक रूप से परेशान युवक ने काटी नस:गोलियां खाने से हुआ बेहोश, बहन के ससुराल में रह रहा था

चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के थैलासर में एक युवक ने सुसाइड का प्रयास किया। सूरजगढ़ के रहने वाला युवक अपनी बहन के ससुराल में रह रहा था। जहां उसने पहले ब्लेड से अपनी नसें काटीं और फिर गोलियां खा लीं। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान रहता है। जब परिवार के सदस्यों ने उसे घर में बेहोश पड़ा देखा, तो उन्होंने तुरंत उसे चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि युवक कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के ससुराल आया था। यह पहली बार नहीं था जब वह अपनी बहन के यहां रहने आया था, लेकिन इस बार उसने सुसाइड का प्रयास कर लिया। सुसाइड के प्रयास के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *