करौली के राजकीय स्कूल में करियर मेला:10वीं-12वीं के छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण सलाह

करौली के पीएमश्री चिरंजीलाल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित करियर मेले में छात्रों को भविष्य की राह दिखाई गई। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। व्याख्याता सीताराम खंडेलवाल ने छात्रों को एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का महत्व समझाया। उन्होंने परंपरागत विषयों के साथ-साथ नवीन विषयों में भी दक्षता हासिल करने पर जोर दिया। डॉ. भरत लाल मीणा ने शिक्षा के साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जहां उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया। मेले में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के व्याख्याता, एडवोकेट सीताराम शर्मा, कंप्यूटर विशेषज्ञ योगेंद्र सिंघल, जिला परियोजना अधिकारी विवेक शर्मा, महिला थाना हेड कॉन्स्टेबल अरविंद चतुर्वेदी, ग्रामीण सीडीपीओ गोपाल लाल मीणा, सीईओ सर्वेश कुमार गुप्ता और जगदीश मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *