MDS यूनिवर्सिटी मुख्य एग्जाम के लिए करें अप्लाई:बिना लेट फीस 12 तक करें ऑनलाइन आवेदन; डबल फीस से 24 फरवरी

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा सत्र 2024-25 के परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार सेमेस्टर स्कीम से ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है। स्टूडेन्ट्स बिना विलम्ब शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एमडीएस विवि की मुख्य परीक्षा सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी वेबसाइट व परीक्षा पोर्टल के होम पेज पर पेनल फोन एनईपी क्लासेज पर जाकर ऑनलाइन भर सकते हैं। यूजी द्वितीय वर्ष सेमेस्टर तृतीय परीक्षा दिसम्बर 2024 के लिएबीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी नैचुरोपैथी एवं योगिक साइंस, बीएससी आईटी, बीसीए, बीबीए, बीपीईएस, बीएससी होम साइंस, बीएससी फूड साइंस एवं न्यूट्रिशियन, यूजी प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रथम परीक्षा दिसम्बर 2024 के लिए बीए व बीकॉम, बीएससी, बीएससी नैचुरोपैथी एवं योगिक साइंस, बीएससी आईटी, बीसीए, बीबीए, बीपीईएस, बीएससी होम साइंस, बीएससी फूड साइंस एवं न्यूट्रिशियन, यूजी प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रथम परीक्षा दिसम्बर 2024 के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए 100 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 19 फरवरी तक और परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब के साथ 24 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विद्यार्थी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए घर पर रह कर ही किया जा सकता है। ई मित्र कियोस्क के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *