श्योपुर-पाली नेशनल हाईवे 552 पर सोमवार को लगातार दूसरे दिन यातायात बाधित हुआ। सुबह 11.30 बजे लगा जाम करीब आधे घंटे तक चला, जिससे 50 से अधिक गाड़िया फंस गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोपहर 12 बजे यातायात सुचारू हो पाया। शनिवार को भी इस जगह पर जाम लगा था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। निर्माणाधीन श्योपुर-पाली हाईवे पर जाम की समस्या आम हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को रोजाना देरी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सही यातायात प्रबंधन की कमी से यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।


