मुरैना में सीजन का सबसे गर्म दिन:अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर पहुंचा, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी

मुरैना में सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में यह बढ़ोतरी देखी गई। दिन में बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी का असर इतना अधिक था कि लोगों को पंखे चलाने पड़े। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे रात में भी सर्दी से कुछ राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम, दोनों तापमानों में लगातार वृद्धि देखी जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इसी तरह तापमान में निरंतर बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *