खैरथल-तिजारा जिले में ग्लोबल राजस्थान एग्री-टेक मीट-2026 (जीआरएएम-2026) के तहत 5 फरवरी को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर मुंडावर तहसील के अटल सेवा केंद्र ततारपुर, किशनगढ़बास तहसील के अटल सेवा केंद्र मांचा और तिजारा तहसील के अटल सेवा केंद्र चावण्डी कलां में गिरदावर सर्किल स्तर पर आयोजित होंगे। इन शिविरों की शुरुआत 23 जनवरी से हुई थी और 5 फरवरी को छठा दिन है। सुबह 10 बजे से 5 बजे तक चलेंगे शिविर
ये विशेष शिविर प्रत्येक गिरदावर वृत्त पर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक चलेंगे। इनमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, पीएम किसान निधि से संबंधित कार्य, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग और राजस्व सहित कई संबंधित विभागों की भागीदारी रहेगी। विभागीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देना है। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की त्वरित और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है।


