सिटी रिपोर्टर | बोकारो एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-4एफ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय अंग्रेजी एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा एनईएलटीएएस की ओर से सितंबर माह में आयोजित की गई थी, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने बताया कि परीक्षा में अंग्रेजी (ई-सैट), गणित (एम-सैट) एवं विज्ञान (एस-सैट) विषय शामिल थे। अंग्रेजी विषय में 19, गणित में 17 तथा विज्ञान विषय में 18 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंग्रेजी विषय में समीक्षा राज, चेतना हंश चंद्रा, आराध्या, अंशुमन कुमार, दीपांशु गुप्ता, अनन्या गुप्ता, आलिया सिन्हा, आरव तिवारी, शोभित राय, साक्षी नितिर ओरेया, निमिषा कुमारी, दृष्याना, हिमांशु, श्रेया मिश्रा एवं इरम तनवीर शामिल हैं। गणित विषय में समीक्षा राज, अक्षत राज, आराध्या, शाहिदा परवीन, सैयद इजान हसन, आलिया सिन्हा, कुमार अभिजीत, प्रेम दत्ता, गुलाम जैद अंसारी, अंशु कुमार, जोशुआ, आदित्य बर्मन रे, अदिति, सुप्रीत राज, आदित्य व आदित्य ने पूर्ण अंक प्राप्त किए।


