महिला को बेहोश कर तीन लाख के जेवर व नकद चुराए

भास्कर इनसाइट चीराचास थाना क्षेत्र के पिंडरगड़िया में घर में अकेली महिला को बेहोशी की दवा सुंघाकर उसके घर के सामानों की चोरी कर भाग गई। घटना की जानकारी तब हुई, जब बाहर खेल रहा 7 साल का बेटा घर पहुंचा और मां को बेहोश पाया, तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी पहुंचे और महिला को होश में लाया, तब महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी। घटना हैदर अली की प|ी के साथ हुई। सूचना पर पहुंची चीराचास पुलिस को पीड़िता ने बताया कि पति काम करने व बेटी परीक्षा देने गई थी। वहीं बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक महिला भीख मांगने के लिए घर में घुसी। उसे भीख देने के वह घर के अंदर जा ही रही थी कि महिला चोर ने अचानक उसे पीछे से पकड़ लिया और एक कपड़ा से मुंह ढंक दिया। इससे वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद देखा कि आलमारी खुला हुआ है। जांच करने पर उसमें रखे करीब तीन लाख रुपए के जेवरात और पांच हजार रुपए नकद गायब थे। दो दिन पहले की गई थी रेकी, पुलिस तलाश में जुटी बातों-बातों में याद आने पर पीड़ित महिला ने बताया कि दो दिन पहले उसके यहां एक पुरुष भिखारी भीख मांगने के लिए आया था। इस दौरान वह काफी पूछताछ भी कर रहा था। भिखारी को घर में रहने वालों की जानकारी देते हुए बताया कि वह अकेली रहती है। इसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला को ढांढस बंधाते परिजन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *