वार्ड नंबर 10 भर्रा व चीराचास के कुछ भाग को काटकर बनाया गया है। यहां पर नाली में गंदगी रहने के कारण हर दिन गंदा पानी सड़क में ही बहता है। इससे सड़क जर्जर हो गई है। यहां पर पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन तो बिछा दिया गया है, पर कनेक्शन सिर्फ लाल कार्डधारियों को ही दिया गया है। वार्ड नंबर 10 निवासी मो. नसीम ने बताया कि यहां के मोड़ पर बिजली का खंभा आधा टूट चुका है और किसी भी दिन गिरता है तो बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता है। चूंकि इस रास्ते से प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। करंट लगने की घटना हो सकती है। वार्ड नं-9 में झूल रहे बिजली के तार, नाली भी जाम बोकारो | वार्ड नंबर-9 में कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण एक रैयत की जमीन को ही कूड़ादान बना दिया गया है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। वहीं कई स्थानों में पोल से बिजली के तार झूल रहे हैं। यहां के कई गली मुहल्ले में सड़क बना है लेकिन नाली की व्यवस्था ही नहीं की गई है। कई जगहों में नाली है भी तो उसकी स्थिति काफी बदतर है। इन नालियों में गंदगी के अंबार हैं। इस कारण बरसात में पानी सड़क पर बहने लगता है, इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। सप्लाई का पानी 50 प्रतिशत लोगों को नहीं मिल रहा है। नालियों की सफाई नहीं होने से सड़क जर्जर सफाई नहीं, बारिश के दिनों में समस्या इस क्षेत्र की मुख्य समस्याएं
इस क्षेत्र की मुख्य समस्याएं
मेरा वार्ड मेरा अधिकार वार्ड स्कैन काम हुआ : कई पीसीसी पथ बने। पानी का पाइप लाइन बिछाया गया। बिजली कनेक्शन दिया गया। कई जगह नाली भी बनी है। काम हुआ : कई पीसीसी पथ बने, स्ट्रीट लाइटें लगाई गई, पानी का पाइप लाइन बिछाया गया, प्रत्येक वर्ष तालाब के साफ सफाई कराई गई। मोहल्ले : कादरी मुहल्ला, रिजवी मुहल्ला, अली नगर, गौस नगर है। उत्तर में कब्रिस्तान मैदान, दक्षिण में शारदा मंदिर रोड चौराहा से एसडी शर्मा के घर तक, नवीना खातून का मकान, पश्चिम में गरगा नदी है। इस वार्ड में जाने के लिए चास शहर से चेकपोस्ट से पुराना बाजार होकर जा सकते हैं। 5. कई सड़क के बगल में आज तक नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे परेशानी होती है। 4. समय-समय पर नालियों की सफाई नहीं होती है। सड़क पर गंदगी बहता है। 3. स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को चास सामुदायिक केंद्र जाना पड़ता है। 2. स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं होने से कई नहीं जलते हैं। इससे अंधेरे में दुर्घटना होने की संभावना रहती है। 1. यहां कई गली मुहल्लों में आज तक पाइप लाइन होने के बावजूद पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है। 5. खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं हुई है। इससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। 4. पोल पर बिजली के तार झूलते हैं। यहां कवर्ड वायर नहीं लगाया गया है। इससे कभी भी दुर्घटना की संभावना है। 3. 50 प्रतिशत लोगों को पेयजल की समस्या। सप्लाई पानी के लिए पाइप लाइन तो बिछाया गया है, लेकिन प्रेशर नहीं है। 2. जर्जर नालियों के कारण इसका गंदा पानी सड़क पर बहता। इससे लोगों को परेशानी होती है। 1. प्रतिदिन सफाई नहीं होने से वार्ड में गंदगी की अंबार है। कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन तक नहीं है।
मोहल्ले : सुल्तान नगर, अंसारी मुहल्ला, गरगा नदी से सटे भर्रा के कुछ हिस्से, बाउरी टोला, रिजवी मुहल्ला शामिल है। चौहद्दी में उत्तर में रिजवी मुहल्ला गली, दक्षिण में कब्रिस्तान, पूरब में मदरसा व पश्चिम में गरगा नदी है। इस वार्ड में जाने के लिए चास शहर से महावीर चौक से पुराना बाजार होकर जा सकते हैं। चास नगर निगम चुनाव की घोषणा साथ ही लोगों में विकास की उम्मीद जगी है। साथ ही वार्ड नंबर-9 और वार्ड नंबर-10 की जनता को अपने वार्ड के होने वाले जनप्रतिनिधि से बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्र के विकास की अपेक्षा है। लोगों का मानना है कि आज तक जिन समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, शायद इस बार के चुनाव के बाद उनका संघर्ष समाप्त हो जाएगा। इसलिए लोग ठोक-बजाकर अपना प्रतिनिधि चुनने की तैयारी में हैं।


