चास नगरपालिका की स्थापना 21 जनवरी 1977 को हुई थी। इसके बाद नगर परिषद, इसके बाद 9 फरवरी 2015 को यह नगर निगम बना। कभी चास नगर पालिका कार्यालय किराए के एक छोटे से मकान पर चलता था। इसके बाद चास पुरुलिया रोड स्थित डीएसपी कॉलोनी के पास डीएसपी के आवासीय कार्यालय में नगर परिषद का कार्यालय चला। फिर नगर निगम का कार्यालय भी यहीं चला। अब नगर निगम बनने के बाद पांच करोड़ के हाइटेक भवन में नगर निगम संचालित है। अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए भवन तक पहुंच गया है। यह कार्यालय हाइटेक है और भवन आधुनिक कार्यालयीन व्यवस्थाओं के साथ कार्य क्षमता और पारदर्शिता को बढ़ा रहा है। यह परिवर्तन चास शहर के प्रशासनिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। ऐसा 35 वार्ड के साथ नगर निगम बनने के बाद हो सका। नगर निगम बनने के बाद कई महत्वपूर्ण विकास के कार्य भी हुए। क्षेत्र को विकसित करने की नींव निगम के पहले मेयर ने विकास रखी और एक लंबी लकीर भी खींच दी थी। अब दस साल बाद एक बाद भी निकाय चुनाव हो रहा है। वर्ष 2015 में हुए नगर निकाय के चुनाव में कुल 42 उम्मीदवार थे। इसके सभी को पटकनिया देते हुए भोलू पासवान ने बाजी मारी थी। वहीं डिप्टी मेयर अविनाश कुमार को वार्ड पार्षदों ने चुना था। उस वक्त भी निकाय चुनाव गैर दलीय आधार पर हुआ था। अभी तत्कालीन मेयर और डिप्टी मेयर दोनों मेयर पद के चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। पिछली बार 66,275 वोटरों ने किया था मतदान, नोटा को मिले थे 417 मत भोलू पासवान को 7705 वोट, गोपाल मुरारका को 5962 वोट, अब्दुल वहीद खान को 5338 वोट, सुरेश कुमार को 4400 वोट, राजकुमार महतो को 4206 वोट, डॉ. परिंदा सिंह को 3938 वोट, अजय कुमार राय को 3229 वोट, मनोज कुमार राय को 2891 वोट, एहसान जानी को 1897 वोट, संतोष कुमार को 1800 वोट, विश्वनाथ महतो को 1778 वोट, सुनील कुमार महतो को 1646 वोट, अनीस अंसारी को 1551 वोट, जुबील अहमद को 1498 वोट, दिलीप बाउरी को 1263 वोट, जवाहर लाल महथा को 1244 वोट, ओमप्रकाश शर्मा को 1187 वोट, रामकुमार यादव को 1096 वोट, उमेश ठाकुर को 1042 वोट, मृत्युंजय कुमार को 945 वोट मिला था। इसके अलावा गजेंद्र प्रसाद हिमांशु को 899 वोट, रितु रानी सिंह को 796 वोट, लक्ष्मी नारायण यादव को 579 वोट, महावीर सिंह चौधरी को 480 वोट, संतोष कुमार बरनवाल को 216 वोट मिले थे। चास नगर निगम क्षेत्र में बने मकान।


